भारत और जापान के बीच कई बड़े समझौते AI ऊर्जा और रक्षा के क्षेत्र में बढ़ेगा सहयोग ।भारत और जापान ने अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक अहम कदम उठाया है।
भारत और जापान के बीच कई बड़े समझौते AI ऊर्जा और रक्षा के क्षेत्र में बढ़ेगा सहयोग ।भारत और जापान ने अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक अहम कदम उठाया है। नई दिल्ली में हुए भारत जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों देशों ने AI ऊर्जा महत्वपूर्ण खनिजों रक्षा और सुरक्षा संबंधी जैसे आम क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए कई समझौता पर हस्ताक्षर किए हैं। इन समझातों का मकसद भविष्य की चुनौतियों का मिलकर सामना करना और दोनों देशों के बीच साझेदारी कौन नया मोड़ देना है।
आई और तकनीक पर रहेगा विशेष ध्यान
इस बैठक के दौरान AI और नई तकनीकी को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। पीएम मोदी ने कहा है कि जापान की उन्नत तकनीक और भारत की मजबूत आईटी क्षमता मिलकर इस क्षेत्र में बड़े बदलाव ला सकती है। दोनों देशों ने AI से जुड़ी रिसर्च नई तकनीक के विकास और उद्योग के बीच सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है इसे भारत में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद दिखाई दे रही है।
ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों पर भी हुई सहमति
भारत तथा जापान ने ऊर्जा सुरक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया है। इलेक्ट्रिक वाहन , बैटरी और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के निर्माण में खनिजों की बड़ी भूमिका होती है ऐसे में इन दोनों देशों ने संसाधन के आपूर्ति को मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए मिलकर काम करने की सहमति जताई है ।
साथी इसके अलावा स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए भारत में करीब 1000 बायोगैस और जैविक उर्वरक संयंत्र स्थापित करने की योजना पर भी सहमति बनी है इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ किसानों को भी फायदा मिलने की संभावना है।
रक्षा के क्षेत्र में भी बढ़ेगा सहयोग
शिखर सम्मेलन की एक बड़ी उपलब्धि रक्षा के क्षेत्र में भी हुआ है दोनों देश सुरक्षा तकनीकी और सुरक्षा उपकरणों के विकास में एक साथ मिलकर काम करेंगे साथ ही समुद्री सुरक्षा और इंडो पेसिफिक क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति बनी है जिससे इन दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी।
व्यापार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा
भारत और जापान के बीच व्यापारिक और आर्थिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं जापान भारत में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर मैन्युफैक्चरिंग और तकनीकी क्षेत्र में बड़े स्तर पर निवेश कर रहा है दोनों देशों ने भविष्य में व्यापार और निवेश बढ़ाने के लिए भी कई कदम उठाने पर सहमति जताई है।
क्यों महत्वपूर्ण है यह समझौते हैं?
आज के समय में तकनीक ऊर्जा और वैश्विक सप्लाई चैन से जुड़ी हुई है चुनौतियां तेजी से बढ़ रही है ऐसे में भारत और जापान का यह सहयोग दोनों देशों के लिए काफी और माना जा रहा है विशेषज्ञों का मानना है कि समझौता में भारत में नई तकनीकी निवेश और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा जबकि जापान को भारत के बड़े बाजार में कुशल मानव संसाधन का लाभ मिलेगा।
कुल मिलाकर यह समझौते आने वाले वर्षों में भारत और जापान के रिश्ते को और मजबूत बनाने के साथ-साथ दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को भी नई गति दे सकते हैं।
read more https://nationagenda.com/potholes-appear-on-the-delhi-dehradun-expressway-within-just-two-months-questions-raised-about-construction-quality/

