DMRC का बड़ा अपडेट: नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरचेंज सेवा भी ठप

DMRC का बड़ा अपडेट: नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरचेंज सेवा भी ठप

DMRC का बड़ा अपडेट: नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरचेंज सेवा भी ठप

नई दिल्ली: अब मेट्रो सेवाओं पर भी राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन का असर साफ दिखाई दे रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को भी अगले आदेश तक बंद करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही इस स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा भी रोक दी गई है। पहले 17 स्टेशनों को बंद रखने का फैसला लिया गया था, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 18 हो गई है।

DMRC ने जारी किया नया अपडेट

DMRC ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों का प्रवेश और निकास पूरी तरह बंद रहेगा। इतना ही नहीं, इस स्टेशन पर किसी भी लाइन के बीच इंटरचेंज की सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगी। यात्रियों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और यात्रा से पहले मेट्रो की ताजा एडवाइजरी देखने की अपील की गई है।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन लगातार जारी है। हालांकि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है, लेकिन प्रदर्शन कर रहे छात्रों और CJP का कहना है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान कई बार तनाव और हिंसा की स्थिति भी देखने को मिली। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

अब तक कुल 18 मेट्रो स्टेशन प्रभावित

अगले आदेश तक नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन के बंद होने के बाद अब कुल 18 मेट्रो स्टेशन प्रभावित रहेंगे। हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी, ताकि यात्रियों को कुछ राहत मिल सके।

बंद किए गए मेट्रो स्टेशन

  • लोक कल्याण मार्ग
  • राजीव चौक
  • पटेल चौक
  • रामकृष्ण आश्रम मार्ग
  • बाराखंभा रोड
  • सुप्रीम कोर्ट
  • सेवा तीर्थ
  • जनपथ
  • मंडी हाउस
  • सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
  • ITO
  • दिल्ली गेट
  • इंद्रप्रस्थ
  • खान मार्केट
  • जोर बाग
  • शिवाजी स्टेडियम
  • झंडेवालान
  • नई दिल्ली

यात्रियों के लिए सलाह

अगर आप शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले मेट्रो सेवाओं की ताजा जानकारी जरूर जांच लें। जिन स्टेशनों को बंद किया गया है, वहां प्रवेश, निकास और कुछ स्थानों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। ऐसे में वैकल्पिक मार्ग अपनाकर यात्रा करना बेहतर रहेगा।

read more https://nationagenda.com/centre-takes-a-tough-stance-on-paper-leaks-fast-track-courts-to-be-set-up-in-four-cities-with-daily-hearings/

Written by Suchana Nanda

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *