SCO समिट 2026 के दौरान पाकिस्तान की ओर से शेयर की गई एक तस्वीर चर्चा में आ गई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पाकिस्तान PMO ने SCO नेताओं की ग्रुप फोटो का एडिटर वर्जन सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर नहीं आए। वहीं, PM मोदी की ओर से शेयर की गई तस्वीर में सभी नेता मौजूद थे।
मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। बाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद SCO समिट की एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिखाई दिए। इससे पाकिस्तान PMO की ओर से पहले शेयर की गई तस्वीर को लेकर सवाल और ज्यादा बढ़ गए।
SCO समिट 2026 में क्या हुआ?
SCO समिट 2026 का आयोजन किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में हो रहा है। सम्मेलन में भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान और अन्य सदस्य देशों के शीर्ष नेता शामिल हुए हैं। SCO समिट मे नेताओं की आधिकारिक ग्रुप फोटो भी खींची गई। इस तस्वीर में पीएम मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ समेत कई नेता एक साथ नजर आए।
लेकिन पाकिस्तान PMO ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर पोस्ट की, उसमें फ्रेम को इस तरह क्रॉप किया गया कि PM मोदी तस्वीर में दिखाई नहीं दिए। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन भी उस तस्वीर में नजर नहीं आए।
SCO समिट की पूरी तस्वीर ने खोला राज
इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चर्चा पीएम मोदी की ओर से शेयर की गई SCO समिट की तस्वीर की हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने SCO समिट की पूरी ग्रुप फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। इस तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी समेत सभी नेता मौजूद हैं। इससे यह साफ हुआ कि आधिकारिक ग्रुप फोटो में पीएम मोदी मौजूद थे। इसके बाद पाकिस्तान PMO की ओर से शेयर की गई तस्वीर पर सवाल उठने लगे। सोशल मीडिया पर लोगों ने दोनों तस्वीरों की तुलना भी शुरू कर दी।
शहबाज शरीफ ने बाद में शेयर की पूरी फोटो
पाकिस्तान PMO की तस्वीर के बाद एक और दिलचस्प बदलाव देखने को मिला। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बाद में खुद SCO समिट की तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साफ दिखाई दे रहे हैं। यानी पाकिस्तान PMO की ओर से शेयर की गई तस्वीर और शहबाज शरीफ की बाद की पोस्ट में अंतर नजर आया।
इस बदलाव को लेकर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान सरकार की खूब चर्चा हो रही है। हालांकि, PMO की ओर से तस्वीर में मोदी को हटाने की वजह को लेकर कोई स्पष्ट आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।
पीएम मोदी और पुतिन की मुलाकात भी रही चर्चा में
SCO समिट 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच भी गर्मजोशी देखने को मिली। दोनों नेताओं ने मुलाकात की और एक-दूसरे का अभिवादन किया। ग्रुप फोटो से पहले पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच भी बातचीत हुई। इसके बाद सभी नेता आधिकारिक फोटो के लिए एक साथ मंच पर पहुंचे।

शहबाज शरीफ और पुतिन का वीडियो भी वायरल
SCO समिट में ग्रुप फोटो के बाद शहबाज शरीफ और व्लादिमीर पुतिन का एक वीडियो भी चर्चा में रहा। वीडियो में पुतिन मंच से आगे बढ़ते दिखाई देते हैं। इसी दौरान शहबाज शरीफ उनके पास पहुंचते हैं और दोनों कुछ देर बातचीत करते हैं। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में कही गई किसी कथित बात को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
SCO समिट में आतंकवाद का मुद्दा भी अहम
SCO समिट 2026 में भारत की ओर से आतंकवाद के मुद्दे को भी प्रमुखता दी जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद के खिलाफ कड़ा रुख रखा। भारत लंबे समय से सीमा पार आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर सवाल उठाता रहा है। ऐसे में SCO मंच पर दोनों देशों के नेताओं की मौजूदगी पर भी दुनिया की नजर बनी हुई है।
तस्वीर को लेकर क्यों मचा विवाद?
SCO समिट 2026 की ग्रुप फोटो को लेकर विवाद की मुख्य वजह पाकिस्तान PMO की ओर से शेयर की गई एडिटेड तस्वीर है। मूल फोटो में पीएम मोदी मौजूद थे। लेकिन पाकिस्तान PMO की पोस्ट में वह नजर नहीं आए। इसके बाद पीएम मोदी की पूरी तस्वीर और शहबाज शरीफ की बाद की पोस्ट सामने आई। इससे तस्वीर को लेकर विवाद और बढ़ गया।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पाकिस्तान PMO ने तस्वीर को इस तरह क्यों क्रॉप किया। इसलिए इस कदम के पीछे की वजह को लेकर किसी निश्चित निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। SCO समिट 2026 में पाकिस्तान PMO की एक एडिटेड ग्रुप फोटो ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। पाकिस्तान PMO की पोस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी दिखाई नहीं दिए। वहीं, PM मोदी और बाद में शहबाज शरीफ की ओर से शेयर की गई तस्वीरों में वह मौजूद थे। अब सवाल यही है कि पाकिस्तान PMO ने तस्वीर को क्यों बदला? फिलहाल इस पर कोई स्पष्ट आधिकारिक जवाब सामने नहीं आया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस तेज हो गई है।
Written by Ambar Pandey


One thought on “SCO समिट 2026: पाकिस्तान PMO ने ग्रुप फोटो से PM मोदी को हटाया, शहबाज शरीफ ने बाद में शेयर की पूरी तस्वीर”