ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर 2026 को दिल्ली में सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टी रहेगी। केंद्र सरकार ने दिल्ली और नई दिल्ली स्थित सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों को शुक्रवार को बंद रखने का फैसला किया है। यह निर्णय 18वें BRICS Leaders’ Summit की तैयारियों को देखते हुए लिया गया है। हालांकि, यह छुट्टी पूरे देश के केंद्रीय सरकारी कार्यालयों के लिए नहीं है। आदेश दिल्ली और नई दिल्ली में स्थित केंद्रीय सरकारी कार्यालयों पर लागू होगा।
ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को क्यों बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर?
ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को क्यों बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर। भारत इस साल BRICS की अध्यक्षता कर रहा है। 18वां BRICS Leaders’ Summit दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए राजधानी में बड़े स्तर पर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की जा रही है।
सरकार के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन के दौरान सुरक्षा, यातायात और अन्य लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं को सुचारु रखने के लिए 11 सितंबर को केंद्रीय सरकारी कार्यालय बंद रखने का फैसला किया गया है। इससे आम लोगों को होने वाली असुविधा को भी कम करने में मदद मिलेगी।
ब्रिक्स समिट कब होगा?
18वां BRICS Leaders’ Summit 11 से 13 सितंबर 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित होना है। इसका मुख्य आयोजन भारत मंडपम में होगा। ब्रिक्स के सदस्य और पार्टनर देशों के नेता इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचेंगे। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख और BRICS देशों से जुड़े कारोबारी प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
11 सितंबर के बाद लगातार तीन दिन की छुट्टी
सरकारी कर्मचारियों के लिए इस फैसले से तीन दिन का लंबा अवकाश बन जाएगा। 11 सितंबर को सरकार ने छुट्टी घोषित की है। इसके बाद 12 सितंबर शनिवार और 13 सितंबर रविवार है। यानी दिल्ली और नई दिल्ली के केंद्रीय सरकारी कार्यालयों में 11 से 13 सितंबर तक लगातार तीन दिन काम नहीं होगा।

क्या दिल्ली के सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे?
यहां एक जरूरी अंतर समझना जरूरी है। केंद्र सरकार का आदेश दिल्ली और नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सरकारी कार्यालयों के लिए है। इसके अलावा दिल्ली सरकार ने भी 11 सितंबर को दिल्ली सरकार के कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के लिए छुट्टी घोषित की है। इसका उद्देश्य ब्रिक्स सम्मिट के दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को आसान बनाना है। इसलिए 11 सितंबर की छुट्टी को लेकर संबंधित विभाग के आदेश को देखना जरूरी होगा। निजी कंपनियों और अन्य संस्थानों पर यह आदेश अपने आप लागू नहीं होता।
दिल्ली में बढ़ाई जा रही सुरक्षा
ब्रिक्स समिट में कई देशों के शीर्ष नेता और प्रतिनिधि दिल्ली पहुंचेंगे। ऐसे में राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। इसके साथ ही वीआईपी मूवमेंट के दौरान कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन और प्रतिबंध भी लगाए जा सकते हैं। सरकारी कार्यालय बंद रखने का फैसला इसी व्यापक व्यवस्था का हिस्सा है।
आम लोगों के लिए क्या मतलब?
11 सितंबर को अगर आपका काम किसी केंद्रीय सरकारी कार्यालय या दिल्ली सरकार के कार्यालय से जुड़ा है, तो कार्यालय जाने से पहले संबंधित विभाग की जानकारी जरूर जांच लें। वहीं, निजी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, बैंक और अन्य संस्थानों की छुट्टी का फैसला उनके अपने नियमों और अलग-अलग सरकारी आदेशों पर निर्भर करेगा।
Read More https://nationagenda.com/sco-summit-2026-pakistan-pmo-removed-pm-modi-photo-shehbaz-sharif/
Written by Ambar Pandey


One thought on “ब्रिक्स समिट के चलते केंद्र ने जारी किया आदेश, 11 सितंबर को दिल्ली में सरकारी दफ्तर बंद”