इंडिगो फ्लाइट के इंजन में आयी खराबी , दिल्ली जा रही फ्लाइट गोवा लौटी; सभी यात्री सुरक्षित

इंडिगो फ्लाइट के इंजन में आयी खराबी , दिल्ली जा रही फ्लाइट गोवा लौटी; सभी यात्री सुरक्षित

इंडिगो फ्लाइट के इंजन में आई खराबी। गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 के एक इंजन में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। उस समय विमान करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। इसके बाद पायलटों ने विमान को वापस गोवा मोड़ दिया। विमान ने मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की।

इंडिगो फ्लाइट के इंजन में खराबी के बाद मचा हड़कंप

रिपोर्ट के मुताबिक, इंडिगो फ्लाइट 6E 2102 ने मंगलवार सुबह करीब 9:16 बजे गोवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद विमान के एक इंजन में तकनीकी समस्या सामने आई।

समस्या की जानकारी मिलते ही पायलटों ने तय प्रक्रिया के तहत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी सूचना दी। इसके बाद विमान को वापस गोवा ले जाने का फैसला किया गया

14 हजार फीट की ऊंचाई पर सामने आई समस्या

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, विमान करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई पर था। इसी दौरान विमान ने दिल्ली की दिशा छोड़कर गोवा की ओर वापस मुड़ना शुरू किया। इस घटना के बाद ATC ने कुछ समय के लिए एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित की। हालांकि, पायलटों ने स्थिति को संभालते हुए विमान को सुरक्षित वापस उतार लिया।

9:51 बजे सुरक्षित उतरा विमान

जानकारी के अनुसार, इंडिगो फ्लाइट 6E 2102 ने करीब 9:51 बजे गोवा के मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे 28 पर सुरक्षित लैंडिंग की। इसके बाद विमान को स्टैंड पर ले जाया गया। करीब 10:03 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने फुल इमरजेंसी खत्म कर दी। विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

यात्रियों को नहीं आई कोई चोट

इस इंडिगो फ्लाइट के इंजन में खराबी के बावजूद किसी यात्री या क्रू मेंबर के घायल होने की खबर नहीं है। सभी यात्रियों को सुरक्षित बताया गया है। विमान की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। इंडिगो के मुताबिक, जरूरी मेंटेनेंस जांच और सुरक्षा मंजूरी के बाद ही विमान को दोबारा सेवा में लगाया जाएगा।

दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का समय बदला

इंजन में तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली जाने वाली उड़ान के कार्यक्रम में भी बदलाव किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, विमान की दिल्ली के लिए अगली उड़ान को दोपहर 3:30 बजे के लिए निर्धारित किया गया है। हालांकि, यह विमान की तकनीकी जांच और जरूरी मंजूरी पर निर्भर करेगा

इंडिगो ने क्या कहा?

इंडिगो की ओर से बताया गया कि 6E 2102 में उड़ान भरने के कुछ समय बाद तकनीकी समस्या का पता चला। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई और पायलटों ने तय प्रक्रिया का पालन करते हुए विमान को वापस गोवा उतारा। एयरलाइन ने कहा कि विमान फिलहाल मेंटेनेंस जांच से गुजर रहा है। जरूरी सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद ही आगे की उड़ान संचालित की जाएगी।

क्या थी इंजन में खराबी की वजह?

फिलहाल इंजन में तकनीकी खराबी की सटीक वजह सामने नहीं आई है। विमान की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इंजन में किस तरह की समस्या आई थी। राहत की बात यह है किइंडिगो फ्लाइट के इंजन में खराबी के बाद पायलटों ने समय रहते विमान को वापस मोड़ा और सुरक्षित लैंडिंग कराई। इंडिगो फ्लाइट के इंजन में खराबी की इस घटना के बाद यात्रियों में कुछ समय के लिए चिंता जरूर बढ़ी। हालांकि, पायलटों की सतर्कता और तय सुरक्षा प्रक्रिया के चलते विमान सुरक्षित गोवा लौट आया।करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई पर इंजन में समस्या आने के बाद भी सभी यात्री सुरक्षित हैं। अब विमान की तकनीकी जांच की जा रही है।

Read Morehttps://nationagenda.com/indigo-flight-emergency-landing-panic-at-chennai-airport-following-engine-failure-224-people-were-on-board/

Written by Ambar Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *