डूसू चुनाव रिजल्ट 2026 यानी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ सामने आ गया है। शनिवार को हुई मतगणना के बाद चार केंद्रीय पदों के नतीजे घोषित कर दिए गए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी ABVP ने चार में से तीन पदों पर जीत दर्ज की है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन ने जीत हासिल की।
ABVP के यश डबास ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। इसके अलावा रिया छाबड़ी ने सचिव और लक्ष्य राज सिंह ने संयुक्त सचिव पद अपने नाम किया। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन विजयी रहे। कांग्रेस समर्थित NSUI इस बार चारों केंद्रीय पदों में से किसी पर भी जीत दर्ज नहीं कर सकी।
डूसू चुनाव रिजल्ट 2026 में कौन-कौन जीता?
डूसू चुनाव के चार प्रमुख पदों के विजेताओं की पूरी लिस्ट इस प्रकार है:
अध्यक्ष: यश डबास – ABVP
उपाध्यक्ष: दीपांशु शोकीन – निर्दलीय
सचिव: रिया छाबड़ी – ABVP
संयुक्त सचिव: लक्ष्य राज सिंह – ABVP
डूसू चुनाव में किसे मिले कितने वोट
19वें राउंड में अध्यक्ष पद-
यश डबाल (ABVP) – 22434
विजय शंकर मीणा (NSUI) – 21390
19वें राउंड में उपाध्यक्ष पद
दीपांशु शौकीन (निर्दलीय) – 28873
वीर चतरथ (एनएसयूआई) – 4010
इशू मौर्या (एबीवीपी) – 15346
19वें राउंड में सचिव पद
रिया छाबरी (एबीवीपी) – 19846
नम्रता चौधरी (एनएसयूआई) – 13963
19वें राउंड में संयुक्त सचिव पद
लक्ष्यराज चौधरी (एबीवीपी) – 14965
विशेष यादव (एससीएस) – 14836
गोपाल चौधरी (एनएसयूआई) – 14482
इस तरह ABVP ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की। वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन ने ABVP के इशू मौर्य को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की।
अध्यक्ष पद पर यश डबास की जीत
अध्यक्ष पद के लिए ABVP ने यश डबास को मैदान में उतारा था। उनका मुकाबला NSUI के विजय शंकर मीना और AISA-SFI गठबंधन की अनन्या रतूड़ी समेत अन्य उम्मीदवारों से था। मतगणना के दौरान अध्यक्ष पद पर मुकाबला काफी करीबी रहा। 16वें राउंड की रिपोर्ट में यश डबास को 18,786 वोट और विजय शंकर मीना को 18,707 वोट मिले थे। इसके बाद अंतिम नतीजे में यश डबास ने अध्यक्ष पद अपने नाम किया।
उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शोकीन जीते
उपाध्यक्ष पद का नतीजा केंद्रीय पैनल के बाकी तीन पदों से अलग रहा। यहां निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन ने जीत दर्ज की। उन्होंने ABVP के इशू मौर्य और NSUI के वीर चतरथ को पीछे छोड़ा। मतगणना के दौरान भी दीपांशु शोकीन बढ़त बनाए हुए थे। 16वें राउंड के आंकड़ों में उन्हें 24,943 वोट मिले थे, जबकि ABVP के इशू मौर्य को 12,739 और NSUI के वीर चतरथ को 3,496 वोट मिले थे।

सचिव पद पर रिया छाबड़ी की जीत
सचिव पद पर ABVP की रिया छाबड़ी ने जीत दर्ज की। उनका मुकाबला NSUI की नम्रता चौधरी और AISA-SFI गठबंधन के उम्मीदवार से था। नतीजे के साथ ही ABVP ने केंद्रीय पैनल में अपनी तीसरी सीट भी पक्की कर ली।
संयुक्त सचिव पद पर भी ABVP का कब्जा
संयुक्त सचिव पद पर ABVP के लक्ष्य राज सिंह विजयी रहे। इस सीट पर मुकाबला ABVP, NSUI और अन्य छात्र संगठनों के उम्मीदवारों के बीच था। शुरुआती राउंड में यहां मुकाबला काफी करीबी नजर आया था। अंतिम नतीजे में लक्ष्य राज सिंह ने जीत दर्ज की।
कितने छात्रों ने किया था मतदान?
DUSU चुनाव के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों और विभागों में मतदान कराया गया था। शुक्रवार, 18 सितंबर को मतदान हुआ था, जबकि वोटों की गिनती 19 सितंबर को शुरू हुई। इस बार मतदान प्रतिशत करीब 40 फीसदी रहा। अलग-अलग रिपोर्टों में मतदान प्रतिशत के आंकड़े में मामूली अंतर दर्ज किया गया है। मतगणना के दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। 2,000 से ज्यादा पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया था। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई और कुछ प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रतिबंध भी लगाए गए।
2025 में भी ABVP ने जीती थीं तीन सीटें
पिछले साल यानी डूसू चुनाव 2025 में भी ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत हासिल की थी। हालांकि उस चुनाव में उपाध्यक्ष पद NSUI के खाते में गया था। 2026 में उपाध्यक्ष पद निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन ने जीता है। इस बार के नतीजों में ABVP ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद बरकरार रखे हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद का नतीजा अलग रहा। इसके साथ ही 2026-27 सत्र के लिए DUSU के केंद्रीय पैनल की तस्वीर साफ हो गई है।
Read More https://nationagenda.com/satya-niketan-building-collapse-pg-operator-sudhanshu-arrested/
Written by Ambar Pandey

