अरविन्द केजरीवाल ने राम मंदिर को लेकर अमित शाह को घेरा, पूछे 5 सवाल।

अरविन्द केजरीवाल ने राम मंदिर को लेकर अमित शाह को घेरा, पूछे 5 सवाल।

अरविन्द केजरीवाल ने राम मंदिर को लेकर अमित शाह को घेरा, पूछे 5 सवाल।अरविन्द केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार से राम पर मंदिर जवाब मांगा।

अरविन्द केजरीवाल ने राम मंदिर को लेकर अमित शाह को घेरा, पूछे 5 सवाल। आम आदमी के संस्थापक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स में गृहमंत्री अमित शाह पर सीधा निशाना साधते हुए बोला की अमित शाह श्री राम मंदिर बनने के बाद आज तक एक भी बार अयोध्या दर्शन करने के लिए क्यों नहीं आये , साथ ही उन्होंने यह भी बोला की बीजेपी के लोग सिर्फ राम मंदिर तथा भगवान राम के नाम पर जनता से वोट मांगते है, परन्तु उसी राम मंदिर में जाने तक का समय उनके पास नहीं है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही उन्होंने अमित शाह से 5 सवाल भी पूछे , अरविन्द केजरीवाल ने अमित शाह से पूछा की ” आप राम मंदिर क्यों नहीं गए ? , दूसरा सवाल – क्या आपका मन भगवान राम के दर्शन करने का नहीं करता हैं? तीसरा सवाल – क्या आपका मन राम मंदिर जाने का मन नहीं करता है? चौथा सवाल- क्या आपको भगवान राम के आशीर्वाद की जरूरत नहीं है? पांचवा सवाल- क्या आप भगवान राम को भगवान नहीं मानते है?

बीजेपी भगवान राम को नहीं मानती है-केजरीवाल

केजरीवाल ने बीजेपी पर यह भी आरोप लगाया की भारतीय जनता पार्टी के नेता भगवान राम को भगवान नहीं मानते है यदि यह राम को भगवान मानते तो भगवान के दान कि पेटी की चोरी नहीं करते बल्कि ऐसा करते तो उनको डर लगता। लेकिन यह बिना डर के चोरी करते रहे भारतीय जनता पार्टी केवल सत्ता को पाने के चक्कर में राम का नाम इस्तेमाल कर रही है

केजरीवाल ने तंज कसते हुए कहा, “चंदा चोरो को बीजेपी बचा रही है”

राम मंदिर दान के चोरी होने पर भी बात करते हुए बोला की बीजेपी चंदा चोरो को बचाना चाहती है.यूपी सरकार द्वारा राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच कर रही SIT का समय 15 दिन बढ़ाने को लेकर सवाल करते हुए बोला की यह सरकार सिर्फ आँखों में धूल झोकने का काम कर रही है इस मामले के लिए बनाई गयी SIT फर्जी है और इसके द्वारा दर्ज किये गए FIR भी फर्जी ही है।

केजरीवाल का सनातन को लेकर बड़ा बयान

अरविन्द केजरीवाल ने बीजेपी पर आरोप लगते हुए कहा कि बीजेपी केवल सनातन का इस्तेमाल वोट बैंक के लिए तथा पैसो के लिए करती है केवल आम आदमी पार्टी ही सनातन का समान करती है , पंजाब में हमारी पार्टी हर जगह संध्या भजन का आयोजन करती है एवं लोगो को फ्री में तीर्थस्थानों के दर्शन करने के लिए लेकर जाती है।

अब सवाल यह उठता है की क्या आम आदमी पार्टी का अचानक से बदला सनातन के प्रति रुख केवल उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर है? आगामी चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश की सियासत धीरे-धीरे अपने चरम की और पहुंच रही है हाल ही में अरविंद केजरीवाल अयोध्या के भ्रमण पर गए हुए है और वहा जाने के बाद उन्होंने सभी मंदिरो के दर्शन भी किया। अब अरविन्द केजरीवाल अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर बीजेपी पर लगातार हमलावर होते हुए नजर आ रहे है।

read more https://nationagenda.com/work-begins-to-remove-the-shrine-located-in-the-middle-of-the-road-a-hindu-leader-had-filed-a-petition-in-court

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *