एशियन कराटे चैंपियनशिप की गोल्ड मेडलिस्ट अलीशा को कुरुक्षेत्र में स्थित जिंदल हाउस में सम्मानित किया गया। युवा खिलाड़ी अलीशा ने एशियन कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर भारत और हरियाणा का नाम रोशन किया। सम्मान समारोह के अवसर पर सांसद नवीन जिंदल तथा उनके कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने तिरंगा भेंट कर अलीशा की सम्मानित किया और उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।एशियन कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर भारत और हरियाणा का नाम रोशन करने वाली युवा खिलाड़ी अलीशा का कुरुक्षेत्र स्थित जिंदल हाउस में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांसद नवीन जिंदल की ओर से उनके कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने अलीशा को तिरंगा भेंट कर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
अलीशा की उपलब्धि पर जताया गर्व
सम्मान समारोह के दौरान धर्मवीर सिंह ने अलीशा, उनके कोच और परिजनों से मुलाकात कर उनकी सफलता पर बधाई दी साथ ही उन्होंने खेल ओर खिलाड़ियों के उन्नति के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अलीशा की यह उपलब्धि केवल हरियाणा के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है
खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं सांसद नवीन जिंदल
धर्मवीर सिंह ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल का हमेशा प्रयास रहा है कि क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उचित मंच, मार्गदर्शन और हरसंभव सहयोग मिले। पूरे समाज में अलीशा जैसी बेटियां प्रेरणा बने। उनका उद्देश्य है कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाएं।
उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिंदल लगातार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर रहे हैं और खिलाड़ियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
ग्रामीण प्रतिभाएं भी विश्व मंच पर लहरा सकती हैं तिरंगा
धर्मवीर सिंह ने कहा कि अलीशा ने साबित कर दिया है कि यदि प्रतिभा को सही अवसर और मेहनत का साथ मिले तो ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी विश्व स्तर पर भारत का तिरंगा बुलंद कर सकती हैं। उन्होंने अलीशा को समाज की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
युवाओं को खेलों से जोड़ने का विजन
उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिंदल हमेशा युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते रहे हैं। उनका विजन है कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र खेल प्रतिभाओं का मजबूत केंद्र बने, जहां से अधिक से अधिक खिलाड़ी देश और प्रदेश का नाम रोशन करें।
अलीशा ने जताया आभार
अलीशा ने अपने गोल्ड मेडल को हरियाणा और देश की उपलब्धि बताते हुए सांसद नवीन जिंदल के सहयोग और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी मार्गदर्शन और सहयोग मिलता रहा तो वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बड़ी उपलब्धियां हासिल कर भारत का गौरव बढ़ाएंगी।
ये रहे मौजूद
सम्मान समारोह में अलीशा के कोच विकास पांचाल, उनके पिता जसवंत सिंह उपस्थित रहे। समारोह में सभी ने अलीशा की सफलता पर खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

