कौशांबी पटाखा फैक्टरी में भीषण आग, उत्तर प्रदेश के कौशांबी में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। मनौरी बाजार में एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। इसके बाद फैक्ट्री में रखे पटाखों में लगातार धमाके होने लगे। धमाकों की आवाज करीब दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हादसे में पांच लोगों की मौत की सूचना है। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
कौशांबी पटाखा फैक्टरी में कैसे हुआ हादसा?
कौशांबी पटाखा फैक्ट्री मे अचानक आग लग गयी। यह हादसा पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बस्ती से कुछ दूरी पर एक मकान में पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। अचानक वहां आग लग गई। आग लगते ही फैक्टरी में रखे पटाखों में एक के बाद एक धमाके होने लगे। कुछ ही देर में पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया। तेज धमाकों से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
धमाकों से कई मकान हुए क्षतिग्रस्त
कौशांबी पटाखा फैक्ट्री में आग इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में भी इसका असर दिखाई दिया। अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के बाद 15 से अधिक मकानों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। धमाकों के कारण घटनास्थल के आसपास जाना भी मुश्किल हो गया। लगातार विस्फोट होने से राहत और बचाव दल को शुरुआती दौर में काफी परेशानी हुई।
5 लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर
हादसे में पांच लोगों की मौत की सूचना सामने आई है। वहीं, दर्जनभर से अधिक लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए प्रयागराज के अस्पतालों में भेजा गया है। हालांकि, बचाव अभियान जारी रहने के कारण मृतकों और घायलों की संख्या में बदलाव संभव है। प्रशासन की ओर से अंतिम आंकड़ा आने का इंतजार किया जा रहा है।

सेना और एयरफोर्स के जवानों ने संभाला मोर्चा
हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के साथ सेना के जवानों को भी मौके पर बुलाया गया। एयरफोर्स के जवान भी राहत और बचाव अभियान में जुटे हैं। रेस्क्यू टीम मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रही है। मौके पर कौशांबी और प्रयागराज के अधिकारी भी मौजूद हैं।
घटनास्थल पर क्यों बढ़ी चुनौती?
फैक्टरी में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे होने के कारण आग के बाद लगातार धमाके होते रहे। इससे आसपास मौजूद लोगों और बचाव दल के लिए खतरा बढ़ गया। आग लगने की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। प्रशासन अब यह भी जांच करेगा कि फैक्टरी में पटाखा निर्माण के लिए जरूरी अनुमति और सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।
अधिकारियों ने संभाला राहत-बचाव अभियान
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। दो थानों की पुलिस फोर्स भी राहत कार्य में लगाई गई। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी डॉक्टरों को अलर्ट किया गया है।
क्या है हादसे की वजह?
फिलहाल कौशांबी पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट की वजह सामने नहीं आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री में अचानक आग लगी और इसके बाद पटाखों में विस्फोट शुरू हो गया। अब प्रशासन आग लगने की वजह की जांच करेगा। साथ ही फैक्टरी में सुरक्षा व्यवस्था और जरूरी लाइसेंस की भी जांच हो सकती है।
कौशांबी पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट ने मनौरी बाजार और आसपास के इलाके को हिला दिया। आग के बाद हुए लगातार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में पांच लोगों की मौत की सूचना है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सेना, एयरफोर्स, पुलिस और राहत दल बचाव अभियान में जुटे हैं। हादसे की पूरी तस्वीर रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही साफ होगी।
Written by Ambar Pandey

