मुंबई में भारी बारिश से उड़ानों पर असर की आशंका, SpiceJet ने यात्रियों को किया अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश से उड़ानों पर असर की आशंका, SpiceJet ने यात्रियों को किया अलर्ट

भारी बारिश से मुंबई में उड़ानों पर असर की आशंका, SpiceJet ने यात्रियों को किया अलर्ट

मुंबई में लगातार हो रही बारिश का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ सकता है। खराब मौसम को देखते हुए SpiceJet ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे एयरपोर्ट के लिए घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का ताजा स्टेटस जरूर चेक कर लें। भारी बारिश के कारण आम जनजीवन प्रभावित होने के साथ-साथ हवाई यातायात पर भी असर पड़ने की संभावना है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए SpiceJet ने बताया कि मुंबई एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते उड़ानों के आगमन और प्रस्थान के समय में बदलाव हो सकता है।

मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों में हो सकता है बदलाव

SpiceJet के मुताबिक, भारी बारिश के कारण फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित होने की आशंका है। इसका असर मुंबई से आने-जाने वाली उड़ानों के साथ-साथ उनसे जुड़ी कनेक्टिंग फ्लाइट्स पर भी पड़ सकता है। कुछ उड़ानों में देरी होने की संभावना है, जबकि कुछ फ्लाइट्स को रिशेड्यूल भी किया जा सकता है। ऐसे में यात्रियों को एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस चेक करने की सलाह दी गई है।

घर से निकलने से पहले फ्लाइट स्टेटस करें चेक

यात्रा के दिन फ्लाइट का ताजा अपडेट लेते रहना यात्रियों के लिए जरूरी होगा। खराब मौसम के कारण उड़ानों के समय में अचानक बदलाव हो सकता है। इसके अलावा, भारी बारिश से मुंबई की सड़कों पर ट्रैफिक भी प्रभावित हो सकता है। एयरपोर्ट पहुंचने के लिए यात्रियों को सामान्य दिनों की तुलना में कुछ अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी गई है।

SpiceJet के सामने वित्तीय चुनौतियां भी

बारिश और उड़ानों में संभावित बदलाव के बीच SpiceJet पहले से ही वित्तीय चुनौतियों का सामना कर रही है। हाल ही में चार Boeing 737-8 Max विमानों का रजिस्ट्रेशन रद्द कराने के लिए एयरक्राफ्ट सप्लायर कंपनियों द्वारा DGCA का रुख किए जाने की जानकारी सामने आई है। इन विमानों का लंबे समय से परिचालन नहीं किया जा रहा है। कंपनी के अनुसार, रजिस्ट्रेशन रद्द होने से लीज रेंट का वित्तीय बोझ कम हो सकता है।

कोलकाता के लिए IndiGo ने भी जारी की एडवाइजरी

मुंबई के अलावा कोलकाता में भी भारी बारिश के कारण हवाई सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। इसी को देखते हुए IndiGo ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। खराब मौसम के चलते फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित होने और यात्रियों को देरी का सामना करने की संभावना जताई गई है। मौसम और परिचालन की स्थिति पर एयरलाइन की टीमें लगातार नजर बनाए हुए हैं।और परिचालन की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

read more https://nationagenda.com/6-bangladeshi-nationals-arrested-in-delhi-for-violating-visa-rules-deportation-process-initiated/

written by Suchana Nanda

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *