प्रभास की ‘फौजी’ का नया पोस्टर आया सामने, खून से लथपथ लुक ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

भास की 'फौजी' का नया पोस्टर आया सामने

प्रभास की ‘फौजी’ का नया पोस्टर आया सामने, खून से लथपथ लुक ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

साउथ सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘फौजी‘ (Fauji) को लेकर फैंस का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। अब मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। पोस्टर में प्रभास का दमदार और खतरनाक अवतार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रभास ने अपने सोशल मिडिया पर फिल्म का एक दमदार सीन साझा करते हुए खुद इस बात की जानकारी दी ही की फिल्म इसी साल सिनेमाघरो में दस्तक देगी

खून से लथपथ खूंखार लुक और रहस्यमयी पोस्टर
पोस्टर में प्रभास युद्धभूमि के बीच नजर आ रहे हैं। उनका पूरा शरीर खून से सना हुआ है और आसपास कई शव दिखाई दे रहे हैं। हाथ में बंदूक लिए उनका गुस्से से भरा चेहरा यह इशारा करता है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन और इमोशनल कहानी देखने को मिलेगी। पोस्टर का डार्क बैकग्राउंड और प्रभास का रफ लुक फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। पोस्टर में काफी बड़े और लाल रंग से फौजी लिखा हुआ है जिसके साथ ‘प्रभास इन एंड एज’ को प्रमुखता से दिखाया गया है। इसके अलावा विजुअल्स में कुछ धुंधले नंबर, आधिकारिक मुहरें और हाथ से लिखे हुए दस्तावेज भी दिखाई दे रहे हैं

हानू राघवपुडी का निर्देशन और सितारों से सजी स्टार कास्ट
मेकर्स ने पुष्टि की है कि ‘फौजी’ 3 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज डेट की घोषणा के साथ ही फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुडी कर रहे हैं। यह एक पीरियड एक्शन ड्रामा है, जिसकी कहानी ब्रिटिश शासन के दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म में प्रभास एक ऐसे योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं जो अन्याय के खिलाफ अकेले लड़ाई लड़ता है।
‘फौजी’ का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले किया जा रहा है, जबकि इसे टी-सीरीज प्रस्तुत कर रही है। फिल्म में प्रभास के साथ इमानवी, अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और जया प्रदा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

सोशल मीडिया पर छाया ‘फौजी नेशन’ का क्रेज
प्रभास के इस नए अवतार ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं। अब सभी की निगाहें फिल्म के टीजर और ट्रेलर पर टिकी हैं, जिनका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।

Read More: https://nationagenda.com/bollywood-expresses-concern-over-sonam-wangchuks-deteriorating-health-from-abhay-deol-to-zeenat-aman-many-appeal-to-the-government-to-engage-in-dialogue/

Written By: Naina Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *